Search

 
 
 

जमशेदपुर : अभाविप ने की प्रथम मेधा सूची में चयनित विद्यार्थियों के लिए नामांकन की तिथि बढ़ाने की मांग

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज इकाई की ओर से मंगलवार को कोल्हान विश्विद्यालय के डीएसडब्ल्यू के नाम एक ज्ञापन कॉलेज के प्राचार्य डॉ सत्यप्रिय महालिक को सौंपा गया. इसके माध्यम से स्नातक प्रथम सेमेस्टर में एडमिशन के लिए जारी की गयी प्रथम मेधा सूची में नाम आये विद्यार्थियों का दाख़िला लेने की तिथि बढ़ाने की मांग किया गयी है. इसे भी पढ़ें : संगठित">https://lagatar.in/jharkhand-ats-action-against-organized-criminal-gang-19-criminals-of-five-gangs-arrested-in-2-months/">संगठित

आपराधिक गिरोह के खिलाफ झारखंड ATS की कार्रवाई, 2 माह में पांच गिरोह के 19 अपराधी गिरफ्तार
परिषद की ओर से कहा गया है कि प्रथम मेधा सूची के आधार पर दाखिला लेने की अंतिम तिथि 3 अगस्त है और कई दिन कॉलेज बंद होने के कारण अधिकांश विद्यार्थी दाखिला नहीं ले सके हैं. समय कम होने के कारण कॉलेज में सुबह से शाम तक लंबी लाइन लग रही है. इस वजह से छात्र परेशान हो रहे हैं. छात्र नेता बापन घोष ने छात्रों के परेशानी को देखते हुए यथाशीघ्र तिथि बढ़ाने की मांग की है. उन्होंने आशा जतायी है कि जल्द ही विश्वविद्यालय के द्वारा तिथि बढ़ाने की अधिसूचना जारी की जायेगी. ज्ञापन सौंपने वालों में शुभम राज, विकाश गिरि, सौरव ठाकुर, गुरुचरण दत्ता, युवराज कुमार, अंशु कुमार समेत परिषद के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही