Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : एबीवीपी ने की महाविद्यालयों में सीटें बढ़ाने की मांग

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Rishabh Rahul) : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने मंगलवार को स्नातक में दाखिला लेने के दौरान आ रही परेशानी को लेकर महाविद्यालयों के प्राचार्य के जरिये कोल्हान विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण संकाय को अवगत कराया. एबीवीपी ने वर्कर्स कॉलेज, को-ऑपरेटिव कॉलेज, एबीएम कॉलेज और एलबीएसएम कॉलेज के प्राचार्यों के माध्यम से केयू छात्र कल्याण संकाय को ज्ञापन सौंपा. एबीवीपी ने कहा कि महाविद्यालयों में स्नातक की दाखिला प्रक्रिया अंतिम चरण में है, लेकिन सीटों की कमी के कारण सैकड़ों विद्यार्थी अपने मनचाहा विषयों में दाखिला नहीं ले पाए हैं. सीटों की कमी की वजह से विद्यार्थियों को दूसरे विषयों में मजबूरन दाखिला लेना पड़ रहा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-uncontrolled-bike-collides-with-divider-in-sakchi-driver-injured/">जमशेदपुर

: साकची में अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई, चालक घायल

हर वर्ष बढ़ रही है विद्यार्थियों की संख्या

विद्यार्थियों की संख्या हर वर्ष बढ़ रही है और सीटों की संख्या बीते वर्षों के समान ही है. एबीवीपी ने विश्वविद्यालय से सभी महाविद्यालयों में सीटों को बढ़ाने की मांग की है. छात्र नेता सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि सीटों की कमी के कारण आज सैकड़ों विद्यार्थी परेशान हैं, विश्वविद्यालय पर्याप्त सीट बढ़ाकर विद्यार्थियों की समस्या का समाधान करे. विश्वविद्यालय हमारी बातों को संज्ञान में ले अन्यथा परिषद सभी महाविद्यालयों में एक साथ धरना देगा. परिषद के शुभम राज, विकास गिरी, विशाल, बापन घोष, सौरभ, अभिषेक कुमार, अभिजीत ठाकुर, हिमांशु, अंजली कुमारी और सन्नी ने विभिन्न महाविद्यालयों में ज्ञापन सौंपा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही