Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : एबीवीपी ने कोल्हान विश्वविद्यालय के शाखा प्रभारी का किया घेराव

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) द्वारा मांगों पर सुनवाई न होने पर को-ऑपरेटिव कॉलेज की प्रभारी एवं कोल्हान विश्वविद्यालय के साकची स्थित शाखा के प्रमुख डॉ बीके सिंह का घेराव किया गया. जिसके बाद सभी मुद्दों पर चर्चा हुई. इस संबंध में एबीवीपी के कॉलेज इकाई के उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने कहा कि हमारा मुख्य विषय कॉलेज में पीजी के शिक्षकों का न होना है. इस विषय पर कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति से बात कर प्रभारी ने दो दिनों में शिक्षकों की उपस्थिति कराने का आश्वासन दिया है. विश्वविद्यालय के द्वारा जारी "टोल फ्री नबंर" में आ रही समस्या से अवगत कराया गया एवं जल्द से जल्द निजात की मांग की गई. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-public-contact-campaign-launched-for-the-success-of-adivasi-aakrosh-public-meeting/">चांडिल

: आदिवासी आक्रोश जनसभा की सफलता के लिए चलाया जन संपर्क अभियान

विद्यार्थी परिषद सदैव छात्रों के हित में लड़ती है

कुमार ने कहा कि आए दिन कॉलेज परिसर में ऐसी समस्या विद्यार्थियों को आती है, जिसके लिए विद्यार्थी परिषद हमेशा छात्रों की सुविधा एवं छात्रों की समस्याओं का समाधान करती हैं और उनका हक उनको दिलाती हैं. जमशेदपुर महानगर मंत्री अमन ठाकुर ने कहा कि विद्यार्थी परिषद सदैव सभी छात्रों के हित में लड़ती है और ऐसे ही आगे भी छात्रों संग कंधे से कंधा मिलाकर चलेगी और छात्र एवं राष्ट्र हित में कार्य करेगी. इस अवसर पर गौरव साहू, कोष प्रमुख कार्तिक झा, कार्यालय मंत्री प्रियांशु राज, आदित्यपुर नगर सह मंत्री दीपक कुमार, मनीष यादव एवं अन्य कार्यकर्ता गण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही