Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने बुधवार को वर्कर्स कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सत्यप्रिय महालिक को 9 सूत्री मांग पत्र सौंपा. एबीवीपी द्वारा प्राचार्य को चेतावनी दी गई की दो दिन में यदि मांगें पूरी नहीं हुई तो कॉलेज प्रांगण में आंदोलन किया जाएगा. इस संबंध में विद्यार्थी परिषद के छात्र नेता बापन घोष ने कहा कि प्राचार्य को सौंपे गए मांग पत्र के माध्यम से वोकेशनल पाठ्यक्रम में विभिन्न विषयों के शिक्षकों की बहाली कराने, कॉलेज परिसर में अग्निशामक यंत्र लगाने, कॉलेज परिसर में सीसीटीवी कैमरा लगाने, प्रतिदिन समय अनुसार सभी विषयों के कक्षा संचालित करने, विकलांग विद्यार्थियों के लिए रैंप का निर्माण कराने सहित अन्य मांग शामिल है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-social-welfare-department-made-the-girls-aware/">चाईबासा
: समाज कल्याण विभाग ने युवतियों को किया जागरूक
: समाज कल्याण विभाग ने युवतियों को किया जागरूक
Leave a Comment