Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : एबीएम कॉलेज में बीबीए की पढ़ाई शुरू करने व अन्य सुविधाओं को लेकर प्राचार्य से मिला अभाविप

Jamshedpur (Anand Mishra) : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जमशेदपुर महानगर की ओर से गुरुवार को गोलमुरी स्थित एबीएम कॉलेज के प्राचार्य को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग पर एक ज्ञापन सौंपा गया. परिषद की ओर से कॉलेज में बीबीए की पढ़ाई जल्द आरंभ करने की मांग की गयी है. इसके साथ ही कॉलेज परिसर में शौचालय की नियमित साफ सफाई, कॉलेज का मैदान जल्द खाली कराकर अपने अधीन लेने, पार्किंग और कैंटीन जल्द से जल्द शुरू करवाने की मांग की गई है. इसे भी पढ़ें : मौसम">https://lagatar.in/weather-update-cold-in-the-morning-and-evening-heat-in-the-afternoon-now-mercury-will-rise/">मौसम

अपडेट : सुबह व शाम लग रही ठंड, दोपहर में गर्मी, अब बढ़ेगा पारा
इस दौरान परिषद के महानगर मंत्री अमन ठाकुर ने कहा कि अगर कॉलेज प्रशासन जल्दी उक्त मांगे पूरी नहीं करता तो अभाविप आंदोलन करने को बाध्य होगा. इसकी पूरी जिम्मेदारी कॉलेज प्रशासन की होगी. इस दौरान अभाविप के विभाग संगठन मंत्री प्रताप सिंह, नगर सह मंत्री गौरव साहू, कोष प्रमुख कार्तिक झा, बागबेड़ा नगर मंत्री यशु अग्रहरि, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विवेक झा, सनी सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही