Search

 
 
 

जमशेदपुर : एलबीएसएम कॉलेज में विभिन्न विषयों में ग की सीट बढ़ाने को लेकर प्राचार्य से मिला एबीवीपी, मिला आश्वासन

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी)की एलबीएसएम कॉलेज इकाई के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कॉलेज के प्राचार्य को स्नातकोतर में नामांकन के लिए सीट बढ़ाने को लेकर ज्ञापन सौंपा गया. ज्ञापन के माध्यम से कहा गया है कि एमकॉम, पॉलिटिकल साइंस समेत ऐसे अन्य विषय, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों का नामांकन नहीं हो सका है, उनमें सीट बढ़ाई जाए. इसे भी पढ़ें : 11">https://lagatar.in/pm-modi-will-come-to-ranchi-on-february-11-will-attend-the-tribal-conference/">11

फरवरी को रांची आएंगे पीएम मोदी, जनजाति सम्मेलन में होंगे शामिल
एबीवीपी के महानगर सह मंत्री अभिजीत ठाकुर ने कहा कि पिछले वर्ष भी एमकॉम में लगभग 90 से 100 विद्यार्थियों का नामांकन हुआ था, लेकिन इस वर्ष केवल 60 विद्यार्थियों का नामांकन ही अभी तक हो पाया है. एलबीएसएम कॉलेज इकाई के मंत्री सोनू कुमार ने कहा कि प्राचार्य से सीट बढ़ाने को लेकर सकारात्मक वार्ता हुई है. उन्होंने आश्वासन दिया है. परिषद छात्र हित व छात्रों के भविष्य को देखते हुए सीट बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत है. ज्ञापन सौंपने वालों में एबीवीपी के प्रदेश खेल सह संयोजक अमन ठाकुर, हिमांशु कुमार, सुनीता कुमारी, मनीषा कुमारी, किरण कुमारी, प्रियंका पोद्दार, सुमन कुमारी, राम भक्त, डोमन दास, अजय कुमार समेत कई कार्यकर्ता शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही