Search

 
 
 

जमशेदपुर : एबीवीपी ने कवि रविन्द्रनाथ टैगोर की 162वें जयंती के अवसर पर किया कला संगम का आयोजन

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद(एबीवीपी) के राष्ट्रीय कला मंच, पूर्वी सिंहभूम द्वारा सोमवार को कवि गुरु रविन्द्रनाथ टैगोर के 162वें जन्म जयंती के उपलक्ष्य पर कला संगम का आयोजन किया गया. यह आयोजन श्री कृष्ण पब्लिक स्कूल में किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में महिला विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अंजिला गुप्ता विशिष्ट अतिथि समाजसेवी अरुण बाकरेवाल एवं समाजसेवी मनोज झुनझुनवाला उपस्थित थे. कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. कार्यक्रम में पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी स्कूलों एवं कॉलेज से 145 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया. इस दौरान बेहतरीन नृत्य प्रदर्शन के लिए प्रथम स्थान आरोही कुमारी, द्वितीय स्थान सोनी कुमारी, तीसरा स्थान भूमि घोंसल को मिला. [caption id="attachment_631357" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/JSR-abvp-2_381.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागी.[/caption] इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-naval-tata-hockey-jharkhand-sub-junior-and-junior-state-hockey-championship-begins/">जमशेदपुर

: नवल टाटा हॉकी झारखंड सब जूनियर व जूनियर स्टेट हॉकी चैंपियनशिप शुरू

ऐसे कार्यक्रम से युवाओं को भारतीय संस्कृति के बारे में जानने का मौका मिलेगा

सामूहिक डांस में नृत्य शक्ति के लिए लेखा बोस, सारा मन्ना, अपर्णा पंडित, अंजलि पंडित, वर्षा मल्लिक एवं शिउली साउ ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. मौके पर कुलपति डॉ. अंजिला गुप्ता ने कहा कि अभाविप के आयाम राष्ट्रीय कला मंच पर इस तरह की कार्यक्रम से समाज में युवाओं को भारतीय संस्कृति के बारे में जानने का मौका मिलेगा. संगठन द्वारा इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया जाना सराहनीय है. इस अवसर पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य कमलेश कुमार कमलेनदु, राष्ट्रीय कला मंच के प्रांत संयोजक बापन घोष, विभाग संगठन मंत्री प्रताप सिंह, महानगर मंत्री अमन कुमार, अभिषेक कुमार, कार्तिक झा, विवेकानंद, प्रियांशु राज, सौरभ पाठक, यश अग्रहरी एवं अन्य कार्यकर्ता गण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही