Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : अभाविप जमशेदपुर महानगर ने दीप प्रज्वलित कर पुलवामा के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Jamshedpur (Anand Mishra) : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जमशेदपुर महानगर ने साल पहले कश्मीर के पुलवामा में आत्मघाती हमले में शहीद 40 सीआरपीएफ के जवानों के देश के लिए सर्वोच्च बलिदान को याद किया. इस दौरान उन शहीदों की याद में बिष्टुपुर स्थित पोस्टल चौक पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. परिषद् के सह मंत्री गौरव साहू ने कहा मां भारती के शौर्य पुत्रों की वीरता, बहादुरी व पराक्रम पर इस देश को गर्व है. हमारे शहीद जवान आज भी हमारे दिलों में जिंदा हैं. इस दौरान अभाविप कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्वलित कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी. सभा में डॉ कमलेश कुमार कमलेन्दु, बापन घोष , अभिषेक, कार्तिक, गौरव, प्रियाशुं राज , सौरभ पाठक, दीपक राय , दीपक कुमार, यश अगरहरी , महेश बेङा , आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे.  इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-chamber-officials-submitted-memorandum-to-potka-mla-against-market-fee/">जमशेदपुर

: बाजार शुल्क के खिलाफ चैंबर के पदाधिकारियों ने पोटका विधायक को सौंपा ज्ञापन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही