Search

 
 
 

जमशेदपुर : केरल में कॉलेज कैम्पस में छात्र की हत्या के खिलाफ एबीवीपी ने किया विरोध-प्रदर्शन

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : केरल में पशु चिकित्सा विज्ञान के विद्यार्थी जेएस सिद्धार्थ की एसएफआई कार्यकर्ताओं द्वारा कॉलेज परिसर में पीट-पीट कर हत्या की घटना पर गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एलबीएसएम कॉलेज इकाई ने विरोध दर्ज कराया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित परिषद के प्रदेश खेल सह संयोजक अमन ठाकुर ने कहा कि केरल में शैक्षणिक परिसर के अंदर भी विद्यार्थी सुरक्षित नहीं हैं. एसएफआई के गुंडो ने जिस प्रकार से सिद्धार्थ की हत्या की है वह परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी बहुत बड़ा प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मांग करता है कि ऐसे दोषियों पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई हो. इसे भी पढ़ें : Weather">https://lagatar.in/weather-update-rain-and-thunder-in-jharkhand-from-16th-to-18th-yellow-alert-issued/">Weather

Update: झारखंड में 16 से 18 तक बारिश और ठनका, येलो अलर्ट जारी
महानगर सह मंत्री अभिजीत ठाकुर ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद परिसर के अंदर विद्यार्थी सुरक्षित रहे शुरू से ही इस बात को लेकर प्रयत्नशील रहा है. केरल में एसएफआई के गुंडो के द्वारा जो को कृत्य किया गया है, उस पर केरल सरकार पर त्वरित कार्रवाई करें, नहीं तो विद्यार्थी परिषद देश भर के सभी शैक्षणिक परिसरों में एक बड़ा आंदोलन खड़ा करेगा. कार्यक्रम में जमशेदपुर महानगर सह मंत्री अभिजीत ठाकुर, प्रदेश खेल सह संयोजक अमन ठाकुर, एलबीएसएम कॉलेज सह मंत्री किरण कुमारी, स्नेहा कुमारी निशा बग रूपा रानी सुमित कुमार गौतम सिंह एवम अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही