Search

 
 
 

जमशेदपुर : जादूगोड़ा यूरेनियम माइंस के निकटस्थ गांवों में रेडिएशन से होने वाली परेशानी से अवगत हुआ अभाविप का दल

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जमशेदपुर इकाई के कार्यकर्ताओं ने सामाजिक अनुभूति कार्यक्रम के तहत सोमवार को जादूगोड़ा यूरेनियम खदान के समीप चाटीकोचा, भाटिन एवं आसपास के गांव के लोगों के परेशानी को जाना. परिषद के इस इंटीग्रेशन कार्यक्रम में शहरी वातावरण में पोषित छात्रों को ग्राम्य जीवन की कठिनाइयों से अवगत कराने की दृष्टि समाहित है. इसके तहत जमशेदपुर महानगर के विभिन्न कॉलेजों से लगभग 12 छात्र शामिल हुए और जादूगोड़ा यूरेनियम टेलिंग पोंड से होने वाली परेशानी को कलमबद्ध किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-co-operative-college-teachers-and-non-teaching-staff-protest-collectively-by-wearing-black-badges/">जमशेदपुर

को ऑपरेटिव कॉलेज : काला बिल्ला लगाकर शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मियों ने किया सामूहिक विरोध
आगामी दिनों में परिषद ग्रामीणों और विस्थापित को हो रही परेशानी से जिला प्रशासन, राज्य और केंद्र सरकार को अवगत कराएगा. परिषद के सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि कार्यकर्ताओं की टोली चटिकोचा, भाटीन, इचरा, तिलाई टाँड और कई आस पास के गांव, जहां की भोली-भाली जनता टेलिंग पोंड के रेडियशन की वजह से हो रहे परेशानी का सुने. हम लोगो को ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें चर्म रोग, सिर दर्द जैसे कई रोग होते रहते हैं. पीने के पानी की भी गंभीर समस्या है. कार्यक्रम में परिषद के राष्ट्रीय कला मंच संयोजक बापन घोष, विभाग संगठन मंत्री प्रताप सिंह, विभाग से सह संयोजक सिद्धार्थ सिंह, नगर मंत्री अमन ठाकुर, अभिषेक कुमार, सौरभ पाठक, दीपक राय, विवेकानंद कुमार समेत अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही