Search

 
 
 

जमशेदपुर : एबीवीपी देगा विद्यार्थियों को कॉमन यूनिवर्सिटी इंट्रेंस टेस्ट के लिए प्रशिक्षण

 

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (एबीवीपी) जमशेदपुर महानगर द्वारा कॉमन यूनिवर्सिटी इंट्रेंस टेस्ट 2023 के लिए विद्यार्थियों को निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान करेगा. उक्त जानकारी सोमवार को एबीवीपी द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में बापन घोष ने दी. उन्होंने बताया कि इस वर्ष चांसलर पोर्टल के माध्यम से नामांकन नहीं होंगे बल्कि इस वर्ष कॉमन यूनिवर्सिटी इंट्रेंस टेस्ट के माध्यम से नामांकन होगा. इसके लिए सभी विद्यार्थी को क्यूट परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य होगा. नगर मंत्री गौरव साहू ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा सभी विश्वविद्यालय और महाविद्यालय परिसर में हेल्प डेस्क लगाया जाएगा. एक अप्रैल से क्यूट के परीक्षा तिथि तक प्रत्येक शनिवार और रविवार को परीक्षार्थियों को निःशुल्क कोचिंग दिया जाएगा.

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-manisha-sanghi-got-the-best-woman-branch-president-award/">जमशेदपुर

: मनीषा संघी को मिला सर्वश्रेष्ठ महिला शाखा अध्यक्ष का पुरस्कार

[wpse_comments_template]

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही