Search

 
 
 

जमशेदपुर : अभाविप की एलबीएसएम कॉलेज इकाई का पुनर्गठन, रितिक सिंह बने अध्यक्ष

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के करनडीह स्थित एलबीएसएम कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (अभाविप) की कॉलेज इकाई का पुनर्गठन किया गया. स्वामी विवेकानंद एवं माता सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के पश्चात पुरानी इकाई को निरस्त कर नई इकाई की घोषणा की गयी. नई कमेटी में अध्यक्ष रितिक सिंह, उपाध्यक्ष अभिषेक झा, हरे कृष्णा मण्डल, अभिषेक पात्रो, मंत्री सोनू साव, सह मंत्री निधि पात्रो, किरण मण्डल, एसएफएस प्रमुख नरेंद्र कुमार , सह एसएफएस प्रमुख राहुल कुमार, एसएफडी प्रमुख रोहन कुमार, एसएफडी सह प्रमुख हिमांशु कुमार, सोशल मीडिया प्रभारी प्रिंस तिवारी, खेल प्रमुख सुनीता कुमारी, आरकेएम प्रमुख निकिता मंडल को बनाया गया. इसे भी पढ़ें : फिजिकल">https://lagatar.in/physical-teacher-in-only-924-out-of-36038-schools-in-jharkhand/">फिजिकल

एजुकेशन के 1808 टीचर्स के पद हैं सृजित, कार्यरत हैं सिर्फ 884
वहीं कार्यसमिति सदस्यों में सुरुचि राय, लक्ष्मी बेसरा, प्रिय कुमारी, अनु सिंह एवं अन्य शामिल किये गये. अभाविप जमशेदपुर महानगर मंत्री अमन ठाकुर ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् सदैव छात्रों के हित में कार्यरत रहा हैं और आगे भी रहेगा. परिषद राष्ट्र एवं समाज हित में कार्य करेगा, जिससे देश को उन्नति के रास्ते पर ले जाने में हम सभी छात्र एवं कार्यकर्ताओं की भागीदारी रहेगी. इस दौरान जय कुमार सिंह, संगीता दास, अंजलि कुमारी, क्रिस कुमार समेत कार्यकर्ता उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही