Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : एलबीएसएम कॉलेज में रसायन विज्ञान विभाग का एकेडमिक लेक्चर आयोजित

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : एलबीएसएम कॉलेज के रसायन विज्ञान विभाग ने सोमवार को सेमेस्टर वन के स्टूडेंट्स के लिए एकेडमिक लेक्चर सीरीज के तहत करीम सिटी कॉलेज के रसायन विज्ञान के विभागाधयक्ष डॉक्टर खुर्शीद अनवर खान को आमंत्रित किया गया था. डॉक्टर खुर्शीद अनवर खान ने मौलिक कण इलेक्ट्रॉन के तरंग गुण से संबंधित डी ब्रोगलेई के सिद्धांत का वर्णन किया तथा प्रिंट कॉपी भी स्टूडेंट्स के बीच वितरित किए. इस अवसर पर डॉक्टर हरि किशोर साव करीम सिटी कॉलेज ने भी लेक्चर दिए. [caption id="attachment_547426" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/JSR-LBSM-Collage-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थी.[/caption] इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-singhbhum-chamber-of-commerce-opposes-mandi-fee-traders-hold-meeting/">जमशेदपुर

: सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स ने मंडी शुल्क का किया विरोध, व्यापारियों ने की बैठक

पाठ्यक्रम को पूरा करने के लिए 12 आमंत्रित प्रोफेसर आएंगे

इस अवसर पर साइंस को-ऑर्डिनेटर प्रोफेसर अरविंद प्रसाद पंडित ने बताया कि करीब 12 आमंत्रित प्रोफेसर सेमेस्टर वन के पाठ्यक्रम को पूरा करने के लिए आएंगे. सोमवार को आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार झा ने किया. उन्होंने बताया कि विशेषज्ञों द्वारा दिए गए लेक्चर को पुस्तक के रूप में भी आईएसबीएन नंबर के साथ प्रिंट किया जाएगा. जो स्टूडेंट्स के लिए लाभकारी सिद्ध होगा. धन्यवाद ज्ञापन विनोद ने किया. इस अवसर पर विनय, बिनोद, विजय प्रकाश आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही