Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : स्टील स्ट्रिप्स कंपनी में हादसा, मजदूर की मौत

Jamshedpur (Robot Kumar) : गोविंदपुर थाना अंतर्गत स्टील स्ट्रिप्स कंपनी में हुए हादसे में मजदूर पवन विश्वा (27) की मौत हो गई. घटना गुरुवार रात 9:30 बजे की बताई जा रही है. इधर, घटना के बाद स्थानीय समाजसेवी राजकुमार पासवान सूचना पाकर कंपनी गेट पहुंचे और साथी मजदूरों के साथ मुआवजे की मांग को लेकर कंपनी गेट पर प्रदर्शन शुरू कर दिया. राजकुमार पासवान ने बताया कि पवन मूल रूप से घाटशिला का रहने वाला था और ठेकेदार कृष्णा इंटरप्राइजेज के अंडर में मजदूरी का काम करता था. रात 9:30 बजे कंपनी के अंदर एक हादसे में वह घायल हो गया था. कंपनी प्रबंधन ने उसे टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. उन्होंने बताया कि पवन के परिजनों को सूचित कर दिया गया है. वे लोग घाटशिला से चल चुके हैं उनकी मांग है कि पवन के परिजनों को एक नौकरी और सहायता राशि प्रदान की जाए. फिलहाल पवन के शव को टाटा मोटर्स अस्पताल में रखा गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही