Search

 
 
 

जमशेदपुर : लोन दिलाने के नाम पर खुलवाया खाता, अब हो रहा करोड़ों का लेन देन

 
Jamshedpur (Rohit kumar) : गोलमुरी थाना अंतर्गत न्यू टाटा लाइन निवासी गीता देवी को केबुल टाउन निवासी ममता ने पहले लोन दिलाने के नाम पर बैंक में खाता खुलवाया फिर उसी खाते से करोड़ों की लेन देन करने लगी. इसकी जानकारी होने पर गीता सीधे साइबर थाना पहुंची जहां से उसे गोलमुरी थाना भेज दिया गया. इस मामले में गीता देवी ने गोलमुरी थाना में शिकायत की है. गीता देवी ने बताया कि वह मार्केटिंग का काम करती है, जबकि ममता किराना दुकान संचालित करती है. वह ममता के किराना दुकान में अपने काम के सिलसिले में जाती थी इसी बीच उसकी ममता से पहचान बढ़ी. कुछ माह पूर्व ममता ने कहा कि वह लोन दिलाने का काम भी करती है. उसने कहा कि वह काम के लिए लोन दिलवा देगी पर कुछ कमीशन भी लेगी. दो लाख के लोन के लिए ममता ने 30 हजार रुपये मांगे. लोन के लिए टेल्को के एचडीएफसी बैंक में 28 मार्च को एक खाता भी खुलवाया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-national-blind-football-competition-uttarakhand-became-the-overall-champion/">जमशेदपुर

: राष्ट्रीय नेत्रहीन फुटबॉल प्रतियोगिता : उत्तराखंड बना ओवर ऑल चैंपियन

खाते से हर दिन हो रहे लाखों के लेनदेन

गीता ने बताया कि खाता खुलवाने के बाद उसका एटीएम कार्ड और पासबुक ममता ने ही रख लिया. दो दिनों पूर्व वह बैंक गई तो पता चला कि उसके खाते से करोड़ों की लेनदेन हुई है, जो उसने नहीं किया है. बैंक से 390 पेज का लेनदेन का रिकॉर्ड उसे दिया गया. इसको लेकर वह गोलमुरी थाने पहुंची और शिकायत की. गीता ने बताया कि ममता ने ऐसे कई लोगों से बैंक खाते लेकर धोखाधड़ी की है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही