Jamshedpur (Rohit kumar) : जुगसलाई पुलिस ने नशीला पदार्थ बेचने के फरार चल रहे आरोपी सत्या राव उर्फ राजू कुमार राव उर्फ अप्पा राजू को गिरफ्तार किया है. इसके पूर्व इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. मामला 2 जुलाई 2021 का है. घटना के बाद से ही सत्या फरार चल रहा था. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी. पुलिस को सूचना मिली थी कि वह बागबेड़ा स्थित अपने घर आया हुआ था जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. [wpse_comments_template]
जमशेदपुर : नशीला पदार्थ बेचने के मामले में 21 माह से फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार
Last Updated: Apr 23, 2023 12:00 AM (IST)