Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : बिष्टुपुर खाऊ गली में स्कूटी सवार से मारपीट करने का आरोपी धराया

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Ratan Singh) : बिष्टुपुर थाना अंतर्गत खाऊ गली के समीप एक स्कूटी सवार से मारपीट करने और उसका विडियो बनाकर वायरल करने का आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा है. पकड़ा गया आरोपी समीर राज उर्फ हैप्पी कदमा के शास्त्रीनगर का रहने वाला है. हालांकि समीर राज की गिरफ्तारी पिछले वर्ष गणेश पूजा विर्सजन के दौरान किट्टु सिंह नामक युवक पर जानलेवा हमला कर जख्मी करने के मामले में हुई है. वह घटना के बाद से ही फरार चल रहा था. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-meeting-held-for-freedom-from-child-marriage-campaign/">चाईबासा

: बाल विवाह से आजादी अभियान के लिए की गई बैठक

विडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस

इधर, बिष्टुपुर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत मे भेज दिया. पुलिस के अनुसार समीर राज द्वारा मारपीट किये जाने का विडियो तेजी से वायरल हो रहा था. जिसमे समीर राज उर्फ हैप्पी अपने दोस्त के साथ एक स्कूटी चालक को रुकवाकर मारपीट कर रहा था. पुलिस इस बिन्दु पर भी जांच कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है. बता दें कि दो दिनों से मारपीट का विडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा था, जिसके बाद पुलिस ने संज्ञान में लेते हुए आरोपी को धर दबोचा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही