Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : कदमा में युवक की हत्या करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Rohit Kumar) : कदमा थाना अंतर्गत रामजनम नगर निवासी आकाश की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों में मंझला उर्फ जबू सिंह भूमिज और समीर गोप समेत एक अन्य शामिल है. पुलिस सभी से थाने में पूछताछ कर रही है. इधर, शुक्रवार दोपहर आकाश के परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे. वहां से सभी कदमा थाना गए, जहां उन्हें आरोपियों की गिरफ्तारी की सूचना मिली. इसे भी पढ़ें : गुड़ाबांदा">https://lagatar.in/gudbanda-people-caught-two-accused-stealing-road-safety-barrier/">गुड़ाबांदा

: रोड सेफ्टी बैरियर की चोरी करते दो आरोपियों को लोगों ने पकड़ा

धारदार हथियार से वार कर की गई थी हत्या

बता दें कि 26 जून की सुबह आकाश बस्ती में ही लहुलुहान अवस्था में पाया गया था. परिजनों ने उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया. हालांकि रिम्स ले जाने के दौरान ही रास्ते में उसकी मौत हो गई थी. इस संबंध में आकाश की मां श्रीमती हो के बयान पर कदमा थाना में मंझला और समीर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही