Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : मानगो के प्रदीप सिंह हत्याकांड में आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जल्द करेगी खुलासा

Jamshedpur (Rohit Kumar) : सीतारामडेरा थाना अंतर्गत स्वर्णरेखा बर्निंग घाट के पास मानगो निवासी प्रदीप सिंह की सरेआम हत्या के मामले में पुलिस ने घटना संलिप्त राहुल ठाकुर के अलावा अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. घटना में राहुल ठाकुर की भी संलिप्तता सामने आई थी जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है. सूत्रों के अनुसार पुलिस ने अपराधी गणेश सिंह के गुर्गों को भी गिरफ्तार किया है. इनमें से कुछ ऐसे आरोपी भी शामिल है जो कार्ट में सरेंडर करने जा रहे थे. कार्ट पहुंचने से पहले ही पुलिस ने उन्हें धर दबोचा. पुलिस ने घटना में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया है. इस घटना में कई और अपराधियों की भी संलिप्त सामने आई है. पुलिस जल्द मामले का खुलासा करेगी. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-shahnawaz-injured-in-firing-dies-in-tmh-during-treatment-one-accused-arrested/">जमशेदपुर

: फायरिंग में घायल शहनवाज की इलाज के दौरान टीएमएच में मौत, एक आरोपी गिरफ्तार

गोली मारकर कर दी गई थी प्रदीप की हत्या.

आर्म्स एक्ट के मामले में फरार चल रहे अमरनाथ गिरोह के सदस्य रहे प्रदीप सिंह को अपराधियों ने 13 फरवरी को भुइंयाडीह बर्निंग घाट के पास गोलियों से छलनी कर दिया था. घटना के बाद प्रदीप को टीएमएच ले जाया गया था, पर उसकी मौत हो चुकी थी. इस मामले में मृतक के भाई प्रवीर सिंह के बयान पर पुलिस ने राहुल सिंह उर्फ मुन्ना, रोहित सिंह और अभिषेक सिंह पर हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज किया था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही