Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : सोनारी में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी दोषी करार

Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के सोनारी में पांच साल की बच्ची से पड़ोसी राहुल रजक को जमशेदपुर कोर्ट ने दोषी पाया है. मंगलवार को मामले की सुनवाई करते हुए एडीजे 1 सह स्पेशल पोस्को जज संजय कुमार उपाध्याय ने आरोपी को दोषी करार दिया है. इस मामले में सजा के बिंदू पर 15 अप्रैल को सुनवाई होगी. घटना 19 मार्च 2020 की है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-life-imprisonment-for-husband-who-killed-his-wife/">जमशेदपुर

: पत्नी की हत्या करने वाले पति को आजीवन कारावास
बता दें कि सोनारी की एक बस्ती की रहने वाली पांच साल की बच्ची को पड़ोस में रहने वाले राहुल रजक अपने साथ ले गया और दुष्कर्म किया. उसने बच्ची को धमकी भी दी कि अगर किसी को यह बात बताएगी को उसे जान से मार देगा. इस घटना के एक हफ्ते बाद जब बच्ची के पेट में दर्द हुआ तो परिजन उसे इलाज के लिए लेकर गए. इलाज के दौरान पूरा मामला सामने आया. पूछताछ करने पर बच्ची ने पूरी आपबीती बताई, जिसके बाद मामला थाना पहुंचा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही