Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : 330 किलो गांजा के साथ पकड़ाया आरोपी दोषी करार

Jamshedpur : परसुडीह खासमहल में 330 किलो गांजा के साथ पकड़ाए सुरोजित सुई को कोर्ट ने दोषी पाया है. मंगलवार को मामले की सुनवाई करते हुए प्रधान जिला जज एवं सत्र न्यायधीश अनिल कुमार मिश्रा की अदालत ने आरोपी को दोषी पाया है. 29 अप्रैल को अदालत सजा की बिंदु पर सुनवाई करेगी. इस मामले में एक अन्य आरोपी सुदामा दीप अब तक फरार चल रहा है. मामले में कुल पांच लोगों की गवाही हुई थी. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-railways-gave-gift-to-chandil-residents-purushottam-tata-chhapra-and-tata-godda-trains-will-stop/">चांडिल

: रेलवे ने दी चांडिलवासियों को सौगात, पुरुषोत्तम, टाटा-छपरा व टाटा-गोड्डा ट्रेन का होगा ठहराव

नारकोटिक्स डिपार्टमेंट ने पकड़ा था

मामला 25 सितंबर 2021 का है. नारकोटिक्स डिपार्टमेंट को गुप्त सूचना मिली थी कि एक कार संख्या जेएच 05- सीडबलू - 1799 से चाईबासा से गांजा लोड कर जमशेदपुर लाया जा रहा हैं. सूचना पर टीम परसुडीह थाना क्षेत्र के खासमहल चौक के पास खड़ी कार को सुरोजित के साथ पकड़ा. तलाशी में कार से दो स्टील के बक्से से 150 पैकेट कुल 330 किलो का गांजा जब्त किया गया. पकड़ाए सुरोजित के पास से गांजा संबंधित कोई कागजात नहीं मिला था. लेकिन मौके से सुदामा दीप भागने में सफल रहा. इस मामले में विभाग के राकेश गोस्वामी के बयान पर एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कराया गया था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही