Search

 
 
 

जमशेदपुर : नाबालिग का अपहरण करने का आरोपी साक्ष्य के अभाव में बरी

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के उलीडीह में 16 वर्षीय नाबालिग के अपहरण करने के मामले में आरोपी ऋतिक शर्मा को अदालनत ने साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया. इस मामले की सुनवाई करते हुए स्पेशल कोर्ट पोस्को न्यायाधीश कवलजीत चोपड़ा ने आरोपी को बरी किया. मामले में आरोपी पक्ष की ओर से अधिवक्ता श्वेता साह ने पैरवी की थी. श्वेता ने बताया कि इस मामले में कुल 4 लोगों की गवाही हुई थी. पीड़िता ने कोर्ट को दिए अपने बयान में कई आरोप लगाए थे पर जांच के दौरान कोई साक्ष्य नहीं पाया गया. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-kasturba-gandhi-girls-schools-examination-result-was-100-percent/">लातेहार

: कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का परीक्षा परिणाम रहा शत प्रतिशत

अपहरण करने का लगाया था आरोप

इस संबंध में पीड़िता के पिता ने उलीडीह थाना में ऋतिक के खिलाफ अपहरण का आरोप लगाया था. पिता ने पुलिस को बताया था कि उनकी 16 वर्षीय बेटी 16 दिसंबर से लापता है. परिजनों ने आरोप लगाया था कि ऋतिक ने उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर उसका अपहरण कर लिया है. बाद में पुलिस ने ऋतिक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही