Search

 
 
 

जमशेदपुर : वनरक्षी आत्महत्या मामले में अब तक नहीं हुई आरोपी की गिरफ्तारी

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : परसुडीह स्थित कीताडीह निवासी वनरक्षी अनुराधा कुमारी ने 11 मार्च 2021 को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. इस मामले में मृतका के भाई ने सतीश कुमार के बयान पर अनुराधा के मंगेतर संदीप पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. इधर, घटना के दो साल बाद भी पुलिस अब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है. पुलिसिया कार्रवाई से नाखुश सतीश ने झारखंड सरकार के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर मामले से अवगत कराते हुए आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है. पत्र के माध्यम से सतीश ने बताया है कि आत्महत्या के बाद उन्होंने पुलिस को सभी साक्ष्य उपलब्ध करवाए थे. जून 2021 में केस को सही पाते हुए तत्कालीन डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर ने अपनी रिपोर्ट वरिष्ठ पदाधिकारियों को भेज दी थी. वहीं फरवरी 2023 में एएसपी लॉ एंड ऑर्डर ने फिर से अनुसंधान करते हुए आरोपी संदीप की गिरफ्तारी का आदेश दिया जिसके बाद कोर्ट से गिरफ्तारी का वारंट भी जारी है पर अब तक आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस नहीं कर पाई है. उन्होंने मामले में न्याय की गुहार लगाई है. इसे भी पढ़ें :  जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-hearing-on-bail-plea-of-15-accused-including-bjp-leader-abhay-singh/">जमशेदपुर

: भाजपा नेता अभय सिंह समेत 15 आरोपियों की जमानत याचिका पर हुई सुनवाई

मंगेतर की मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर की थी आत्महत्या

अनुराधा कुमारी वन विभाग में वनरक्षी के पद पर कार्यरत थी. उसकी शादी हैदराबाद में कार्यरत साफ्टवेयर इंजिनियर संदीप से तय हुई थी. संदीप चाहता था कि अनुराधा काम ना करे और घर संभाले. उसने अनुराधा के समझ शर्त रखी काम छोड़ने पर ही वह शादी करेगा. संदीप कई तरह से अनुराधा को मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था. 11 मार्च को भी उसने अनुराधा को कई बार मैसेज और कॉल किया जिससे परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही