Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : हत्या समेत 12 मामलों के आरोपी को तड़ीपार का उल्लंघन करने पर पुलिस ने घर से किया गिरफ्तार

Jamshedpur (Rohit kumar) : जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर चार निवासी गजानंद सिंह उर्फ रोहित सिंह को पुलिस ने बुधवार की रात गिरफ्तार कर लिया है. गजानंद को दिसंबर से मार्च तक तड़ीपार किया गया था. इसके बावजूद वह अपने घर आया हुआ था. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने उसके घर पर छापेमारी की और गिरफ्तार कर लिया. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-election-commission-should-elect-assistant-mla-on-the-lines-of-assistant-professor-kunal-das/">चांडिल

: सहायक आचार्य की तर्ज पर सहायक विधायक निर्वाचित करे चुनाव आयोग : कुणाल दास
मामले में डीएसपी हेडक्वार्टर 2 कमल किशोर के बयान पर कदमा थाना में मामला दर्ज किया गया है. बता दे कि गजानंद उर्फ मोहित पर हत्या और आर्म्स एक्ट समेत कुल 12 मामले कदमा थाना में दर्ज है. फिलहाल पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही