Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : बालीगुमा में फायरिंग के आरोपी ने खुद को बताया निर्दोष

Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के एमजीएम थाना अंतर्गत बालीगुमा में गुरुवार की रात पशु तस्करों को बंधक बनाकर फिरौती मांगी गई. इस दौरान मौके पर फायरिंग भी हुई, जिसमें डुलडुल प्रधान नामक किशोर की अंगुली में गोली लग गई है. इस मामले में नीरज भगिना, रोहित गुप्ता, साजन मिश्रा और अमन सिंह समेत अन्य का नाम सामने आया है. सभी अमरनाथ गिरोह के सदस्य हैं. इधर, घटना के बाद शुक्रवार को आरोपी रोहित गुप्ता ने सोशल मीडिया पर खुद का एक वीडियो डाला है, जिसमें वह कह रहा है कि उसे इस मामले में फंसाया गया है. गोली संतोष यादव ने चलाई थी, जबकि मामले में उसका नाम दिया गया है. वह निर्दोष है. वह जांच में पुलिस का सहयोग भी कर सकता है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-red-star-and-finisher-fc-won-the-trophy/">किरीबुरु

: रेड स्टार व फिनिशर एफसी ने ट्रॉफी जीता

फिरौती के लिए बंधक बनाने के बाद हुई घटना

गुरुवार रात 11 बजे बालीगुमा के पास पशुओं को बिहार के बक्सर से कोलकाता ले जा रहे तीन लोगों को बंधक बना लिया गया था. पशु से लदे वाहन को मुखियाडांगा के पास सड़क किनारे खड़ी कर तीनों को बंधक बनाने के बाद दो लाख रुपये की फिरौती भी मांगी गई थी. इस दौरान सड़क किनारे वाहन खड़ा देख स्थानीय लोग जुटे और बंधक बनाने वालों को पशु तस्कर समझ कर घेर लिया. इसी बीच अपहरणकर्ताओं ने फायरिंग कर दी, जिसमें से एक गोली किशोर की अंगुली को छूती हुई निकल गई. घटना के बाद पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में भी लिया है. मौके से दो खोखा भी बरामद किया गया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही