Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर: कदमा थाने में अपहरण का आरोपी हुआ बेहोश, टीएमएच में भर्ती

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Ashok Kumar) : कदमा थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की का अपहरण करने के मामले में कदमा पुलिस ने आरोपी गणेश महतो को बुधवार की देर रात उसके आवास से ही गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद जब उसे कदमा थाने पर लाया गया था, तब वह बेहोश हो गया. इसके बाद उसकी हालत को देखते हुये पुलिस ने इलाज के लिये टीएमएच में भर्ती कराया है. अस्पताल में उसकी हालत बिगड़ी हुई है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-fraud-of-12-crores-in-the-name-of-share-purchase-and-sale-from-the-proprietor-of-sakchi-life-line-nursing-home/">जमशेदपुर:

साकची लाइफ लाइन नर्सिंग होम के प्रोपराइटर से शेयर खरीद-बिक्री के नाम पर 12 करोड़ की धोखाधड़ी

11 अगस्त को हुआ था नाबालिग लड़की का अपहरण

नाबालिग लड़की का अपहरण की घटना 11 अगस्त की सुबह 11 बजे की है. मामले में कहा गया है कि घटना के समय नाबालिग लड़की कदमा के ही कुसुमनर घौड़ा चौक के पास गयी हुई थी. वहीं से उसका आरोपी गणेश महतो ने अपहरण कर लिया था. घटना के बाद से ही पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी कर रही थी. परिवार के लोगों ने ही आरोपी के घर पर आने की सूचना देर रात को दी थी. इसे भी पढ़ें : प्रेम">https://lagatar.in/two-ak-47s-recovered-from-prem-prakashs-hideout-ranchi-police-officials-reached-ed-office/">प्रेम

प्रकाश के ठिकाने से दो एके-47 बरामद मामला : ईडी ऑफिस पहुंचे रांची पुलिस के पदाधिकारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही