Search

 
 
 

जमशेदपुर: खाता खुलवाकर गलत इस्तेमाल करने का आरोपी बरी

 
Jamshedpur (Ashok kumar) : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बागुनगर बारीडीह के रहने वाले द्वारिका विश्वास ने बिष्टुपुर साइबर थाने में 4 नवंबर 2020 को अपने दोस्त कलजीत सिंह के नाम पर एक मामला दर्ज कराया था. मामले में कहा गया था कि दोस्त खाते का गलत तरीके से उपयोग कर रहा है. इस मामले में साइबर कोर्ट आभाष वर्मा की अदालत से आरोपी कमलजीत को बुधवार को बरी कर दिया गया है. मामले में 6 लोगों की गवाही हुई थी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-the-policeman-who-sexually-assaulted-the-girl-was-acquitted-from-the-court/">जमशेदपुर:

युवती से यौन शोषण करने वाला पुलिसवाला कोर्ट से हुआ बरी

कमलजीत के कहने पर खोला था खाता

मामले में द्वारिका ने कहा था कि 26 अगस्त 2020 को उसने दोस्त कमलजीत के कहने पर बारीडीह एसबीआइ शाखा में खाता खोला था. खाते से कमलजीत ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करता था. 27 अक्तूबर 2020 को जब वह खाता को अपडेट करने के लिये गया तब पता चला कि उसमें काफी रुपये हैं. इसके बाद उसकी मां डर गयी थी. तब खाते में 45 हजार रुपये शेष था. उस रुपये को लेने के लिये कमलजीत ने द्वारिका की मां को फोन पर जान से मारने की भी धमकी दी थी. इसके बाद मामला थाने तक पहुंचा था. आरोपी को कोर्ट में नहीं पहचान पाने के कारण कोर्ट ने उसे बरी कर दिया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-lover-gets-life-imprisonment-for-killing-kinnar-lakhi-in-dimna/">जमशेदपुर:

डिमना में किन्नर लक्खी की हत्या में कोर्ट ने प्रेमी को सुनायी आजीवन कारावास की सजा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही