Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : नाबालिग पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Jamshedpur (Rohit Kumar) : कदमा थाना अंतर्गत भाटिया बस्ती की रहने वाली एक नाबालिग पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने वाले समीर उर्फ सब्बीर अंसारी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में नाबालिग के बयान पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी. दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने बताया था कि आरोपी ने पहले समीर बनकर उसे जाल में फंसाया और फिर बाद में अपना असली नाम सब्बीर अंसारी बताया. एक महीने बाद ही वह शादी के लिए दबाव बनाने लगा इसके अलावा धर्म परिवर्तन के लिए भी दबाव बनाया. विरोध करने पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी. थक हारकर उसने थाने में शिकायत की. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-workers-felicitated-rakeshwar-pandey-on-being-appointed-as-national-secretary-of-intuc/">जमशेदपुर

: इंटक के राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर मजदूरों ने किया राकेश्वर पांडे का अभिनंदन

हिंदू संगठन ने थाने में किया था प्रदर्शन

मामले को लेकर हिंदू संगठन ने गुरुवार को लव जिहाद का मामला बताते हुए कदमा थाना परिसर में प्रदर्शन भी किया था. हिंदू संगठन द्वारा पुलिस को मामले में जल्द कार्रवाई करने को भी कहा था. इधर, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही