Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : परसुडीह में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी दोषी करार, 27 को सुनाई जाएगी सजा

Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के परसुडीह सरजामदा में 12 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 26 वर्षीय लाला सोरेन को जमशेदपुर कोर्ट ने दोषी करार दिया है. मामले की सुनवाई करते हुए एडीजे 1 सह स्पेशल पोक्सो जज संजय कुमार उपाध्याय आरोपी लाल सोरेन को दोषी करार दिया है. कोर्ट 27 अप्रैल को आरोपी को सजा सुनाएगी. घटना 22 मार्च 2020 की है. पीड़िता मूल रूप से राजनगर की रहने वाली है. वह घटना के कुछ दिनों पूर्व से लाल सोरेन के घर पर किराए के मकान पर रहती थी. इसी बीच लाल सोरेन बच्ची को बहला फुसला कर अपने साथ ले गया और दुष्कर्म किया. बच्ची ने सारी घटना अपनी मां को बताई जिसके बाद बच्ची की मां ने परसुडीह थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया था.

इसे भी पढ़ेंचक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-drain-water-came-on-the-road-after-one-hour-of-rain-people-remained-worried/">चक्रधरपुर

: एक घंटे की बारिश से नाले का पानी सड़क पर आया, लोग रहे परेशान

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही