Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : जेल में बंद लूट का आरोपी देगा इंटर की परीक्षा, कोर्ट में दी अर्जी

Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के गोविंदपुर में महिला से चेन लूट करने के मामले में जेल में बंद आरोपी मानगो निवासी मोहित बर्मन इंटर की परीक्षा देगा. इसके लिए उसने जेल अधीक्षक के माध्यम से एसीजेएम की अदालत में अर्जी देकर परीक्षा में शामिल होने का आदेश मांगा है. 5 अप्रैल को सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल सिंहभूम कॉलेज में उसकी इंटर की परीक्षा है. गोविंदपुर की एक महिला से चेन लूट के मामले में वह अगस्त 2022 से जेल में बंद है. परीक्षा के लिए उसने जेल में ही तैयारी की है. मोहित की अधिवक्ता ज्योति कुमारी ने बताया कि इससे पूर्व के भी परीक्षा प्रोग्राम में मोहित बर्मन जेल से अदालत के आदेश पर शामिल हुआ था. अदालत द्वारा परीक्षा देने की इजाजत के बाद मोहित परीक्षा दे पाएगा.

इसे भी पढ़ेंचांडिल">https://lagatar.in/chandil-new-session-started-in-the-school-with-havan-worship/">चांडिल

: हवन-पूजन के साथ विद्यालय में नए सत्र का हुआ शुभारंभ

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही