Search

 
 
 

जमशेदपुर : फाइनांस की कार लेकर किस्त जमा नहीं करने पर कार लूट का लगाया आरोप, बरामद पिस्टल की जांच कर रही पुलिस

 
Jamshedpur (Ashok Kumar) : मानगो चौक पर मंगलवार को धतकीडीह का रहनेवाला दानिश अपनी कार लेकर परीक्षा देने के लिये गालुडीह की तरफ जा रहा था. इस बीच फाइनांस की कार का किस्त नहीं जमा करने पर फाइनांसकर्मियों ने कार को अपने कब्जे में ले लिया. इसपर दानिष ने कार लूट का आरोप लगाया और हो-हल्ला कर भीड़ इकट्ठा कर दोनों को मानगो पुलिस के सुपुर्द करवा दिया. वहीं पुलिस ने पकड़ाये दो युवकों के पास से पिस्टल भी बरामद किया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-district-police-is-preparing-for-attachment-of-mukhes-house/">जमशेदपुर

: मुखे के घर की कुर्की की तैयारी कर रही है जिला पुलिस

पिस्टल लाइसेंसी है या गैर लाइसेंसी ?

बरामद पिस्टल लाइसेंसी है या गैर लाइसेंसी इसकी जांच पुलिस कर रही है. घटना के बाद मानगो थाने पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गयी थी. पुलिस का कहना है कि अगर पिस्टल लाइसेंसी होगा, तब मामला नहीं बनता है. फिलहाल पूरा मामला चर्चा का विषय बना हुआ है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-on-the-instructions-of-kolhan-dig-raid-of-excise-department-in-adityapur-sapda/">जमशेदपुर

: कोल्हान डीआइजी के निर्देश पर आदित्यपुर सापड़ा में आबकारी विभाग का छापा 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही