Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : उलीडीह से यौन शोषण का आरोपी धराया

Jamshedpur (Ashok kumar) : उलीडीह पुलिस ने थाना क्षेत्र की एक युवती के साथ यौन शोषण के मामले का फरार आरोपी मो. कैसर अंसारी उर्फ मो. गुलाम कैशर को देर रात छापेमारी करके उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया है. उसके खिलाफ उलीडीह थाने में 20 अक्तूबर 2020 को मामला दर्ज कराया गया था. आरोपी धनबाद के वासेपुर थाना बैंक रोड का रहने वाला है. गुप्त सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की थी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-opening-the-door-at-night-became-expensive-theft-happened/">जमशेदपुर:

रात को दरवाजा खोलकर सोना महंगा पड़ा, हो गयी चोरी

घटना के बाद से ही फरार चल रहा था आरोपी

उलीडीह थाने में यौन शोषण का मामला दर्ज होते ही आरोपी फरार हो गया था. उलीडीह पुलिस ने अपने मुखबीरों को आरोपी के पीछे लगा रखा था. उसके आने की भनक लगते ही पुलिस ने छापेमारी की और उसे दबोच लिया. आरोपी का मंगलवार को एमजीएम अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sexual-abuse-of-a-girl-on-the-pretext-of-marriage-in-bistupur-case-registered/">जमशेदपुर

: बिष्टुपुर में शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण, मामला दर्ज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही