Search

 
 
 

जमशेदपुर : इंजन से रेलिंग चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

 
Jamshedpur (Ashok Kumar) : बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के रेलवे गड्ढ़ा लाइन से रेल इंडन का रेलिंग की चोरी करने के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी मो. अरमान उर्फ अरमान बच्चा को सोमवार को गिरफ्तार किया है. अरमान बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के कैरेज कॉलोनी मुस्लिम बस्ती का रहने वाला है. थाना प्रभारी राजू के अनुसार घटना 23 अगस्त 2021 को घटी थी. घटना को तीन लोगों ने अंजाम दिया था. घटना के संबंध में टाटा कंपनी के अवर सुरक्षा निरीक्षक की ओर से मामला दर्ज कराया गया था. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने फरार एक आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. इसके पहले पुलिस ने दो आरोपियों को जेल भेजा था. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-accused-of-stealing-battery-from-truck-arrested/">जमशेदपुर

:  ट्रक से बैट्री चोरी करने का आरोपी धराया

आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज है चोरी का मामला

गिरफ्तार आरोपी अरमान बच्चा के खिलाफ पहले से ही बर्मामाइंस थाने में दो मामला दर्ज है. दोनों मामला चोरी की ही है. घटना के बाद से ही अरमान बच्चा फरार चल रहा था. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-it-was-expensive-to-go-to-relatives-house-in-the-rain-it-was-stolen/">जमशेदपुर

: बारिश में रिश्तेदार के घर जाना महंगा पड़ा, हो गयी चोरी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही