Jamshedpur (Sunil Pandey) : हिंदू जनजागृति समिति ने श्रीराम एवं श्रीरामचरित मानस का अपमान करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की. इस संबंध में संस्था ने एक मांग पत्र शुक्रवार को उपायुक्त के माध्यम से भारत सरकार को भेजा. संस्था के पूर्व एवं पूर्वोत्तर भारत के समन्वयक शंभू गवारे ने बताया कि आए दिन जिम्मेवार पदों पर बैठे मंत्री एवं नेताओं के द्वारा हिंदू देवी-देवता, धर्मग्रंथ, श्रद्धास्थल एवं धर्मस्थान के बारे में आपत्तिजनक बयान दिया जाता है. बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने श्रीरामचरित मानस को नफरत फैलाने वाला ग्रंथ बताया. इसी तरह उत्तर प्रदेश के समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मोर्य ने श्रीरामचरित मानस की चौपाइयों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की. यह सब एक सोंची समझी साजिश के तहत किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-nhrcc-members-will-motivate-the-children-living-in-ghaghidih-remand-home/">जमशेदपुर
: घाघीडीह रिमांड होम में रह रहे बच्चों को मोटिवेट करेंगे एनएचआरसीसी के सदस्य
: सांसद ने रेलमंत्री से की टाटा से हावड़ा के बीच वंदे भारत ट्रेन शुरू करने की मांग [wpse_comments_template]
: घाघीडीह रिमांड होम में रह रहे बच्चों को मोटिवेट करेंगे एनएचआरसीसी के सदस्य
केंद्र सरकार से ईशनिंदा कानून बनाने की मांग
हिंदू जनजागृति समिति के सदस्यों ने भारत सरकार से देवी-देवता, धर्मग्रंथ, संत, धार्मिक कृत्य पर आपत्तिजनक बयान देने वालों के खिलाफ कार्रवाई लिए राष्ट्रीय स्तर पर ईशनिंदा कानून बनाने की मांग की. जिससे ऐसी मानसिकता रखने वाले लोगों पर कार्रवाई की जा सके. शंभू गवारे ने बताया कि कर्नाटक के एक विवादित प्रोफेसर ने श्रीराम एवं सीता माता के संबंध में आपतिजनकर टिप्पणी की है. उन्हें इससे पहले भी इस तरह के कृत्य के लिए जेल भेजा गया था. उन्होंने प्रोफेसर केएस भगवान की जमानत रद्द कर पुनः जेल भेजने की मांग की. प्रतिनिधिमंडलम विहिप से जुड़ी वंदना, जयंत दास, आशुतोष कुमार, राजन गोराई, चंदन दलाल, रंजना वर्मा, बीवी कृष्णा समेत अन्य शामिल थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mp-demands-railway-minister-to-start-vande-bharat-train-between-tata-to-howrah/">जमशेदपुर: सांसद ने रेलमंत्री से की टाटा से हावड़ा के बीच वंदे भारत ट्रेन शुरू करने की मांग [wpse_comments_template]
Leave a Comment