Search

 
 
 

जमशेदपुर : रामनवमी में हिंदू आस्था से खिलवाड़ करने वालों पर कार्रवाई हो – चंदन यादव

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : रामनवमी के झंडा विसर्जन के दिन हिंदू आस्था के साथ खिलवाड़ कर अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने वालों पर कार्रवाई की मांग समाजसेवी चंदन यादव ने की. उन्होंने कहा कि शहर में सभी धर्मों के लोग रहते हैं. लेकिन कुछ लोग अपने हित के लिए लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ किया. शहर की जनता को असमंजस में डालकर तनाव पैदा करने की कोशिश की. ऐसे लोग कभी सरकार तो कभी प्रशासन को दोषी ठहरा रहे हैं. ऐसे लोगों ने पर्व में हिंदूओं की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है. उन्होंने जिला प्रशासन का बचाव करते हुए कहा कि प्रशासन की तत्परता से शहर में कोई बड़ी अप्रिय घटना नहीं हुई. उन्होंने मुख्यमंत्री से वैसे लोगों को चिन्हित कर दंडित करने की मांग की. जिससे आने वाले समय में इस तरह धर्म के साथ कोई खिलवाड़ नहीं कर सके. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-instead-of-two-years-the-construction-of-the-canal-could-not-be-completed-even-in-9-years-the-mp-raised-the-matter-in-the-lok-sabha/">जमशेदपुर

: दो वर्ष की बजाय 9 वर्ष में भी पूरा नहीं हो पाया नहर का निर्माण, सांसद ने लोकसभा में उठाया मामला

प्रदर्शन कर जताया विरोध

इससे पहले चंदन यादव एवं सपना यादव के नेतृत्व में शहर के लोगों ने हाथों में तिरंगा झंडा व तख्तियां लेकर    रामनवमी विसर्जन के दिन शहर का माहौल खराब करने वालों के खिलाफ प्रदर्शन कर विरोध जताया. कार्यक्रम में अमित गिरी, महेश वर्मा, पिंकी, रोहित वर्मा, विशु दास, नागेंद्र, कृष्णा, बिट्टू, काके, बापजी, बीनू, अंदुल, दबंग्ग यादव, संतोष यादव समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-complaint-to-the-cm-about-the-role-of-banna-gupta-in-ram-navami-immersion-procession/">जमशेदपुर

: रामनवमी विसर्जन जुलूस में बन्ना गुप्ता की भूमिका की सीएम से शिकायत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही