Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : स्कूलों के समीप दुकानों में गुटखा बेचने वालों पर हुई कार्रवाई, भारी मात्रा में गुटखा बरामद, जुर्माना

Jamshedpur (Sunil Pandey) : अनुमंडल पदाधिकारी (धालभूम) के निर्देश पर शुक्रवार को शहर के स्कूलों के समीप स्थित दुकानों में नशीले पदार्थ की बिक्री को लेकर छापेमारी की गई. कार्यपालक दंडाधिकारी संतोष कुमार व सुमित कुमार के नेतृत्व में हुई छापेमारी में भारी मात्रा में गुटका बरामद किया गया. इस दौरान दुकानदारों से दो हजार रुपये जुर्माना भी वसूला गया. जिन स्कूलों के समीप स्थित दुकानों में छापेमारी की गई. उनमें लोयला स्कूल, कदमा डीबीएमएस स्कूल, साकची राजेंद्र विद्यालय, मोतीलाल पब्लिक स्कूल, टैगोर स्कूल, काशीडीह हाई स्कूल के समीप की दुकानें शामिल हैं. छापेमारी टीम में जेएनएसी के नगर प्रबंधक रवि भारती, प्रभारी कर दारोगा मनोज कुमार लाल दास, क्षेत्रीय कर्मी प्रकाश भगत, कृष्णा राम, दिलीप बारिक, विनोद तिवारी, गणेश राम के साथ उड़नदस्ता दल के जवान शामिल थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-former-potka-vis-candidate-veer-singh-devgam-joined-jdu-made-district-general-secretary/">जमशेदपुर

: जदयू में शामिल हुए पोटका विस के पूर्व प्रत्याशी वीर सिंह देवगम, बनाए गए जिला महासचिव
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही