Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : सैरात बाजार में दुकान किराए पर देने वालों पर भी होगी कार्रवाई

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : साकची सहित शहर की तमाम सैरात बाजारों में अपनी आवंटित दुकानों को किराए पर देने वालों पर भी कार्रवाई होगी. यह कार्रवाई सैरात बाजार की एसओपी तैयार होने के बाद की जाएगी. प्रशासन द्वारा किए गए सर्वे में पाया गया कि सैरात बाजार में कई दुकानों को किराए पर दिया गया है. सर्वे के दौरान जब प्रशासनिक अधिकारी दुकान पर गए तो वहां दूसरा दुकानदार दुकानदारी करते मिला. दुकानदार से पूछने पर बताया कि उसने किराए पर दुकान लिया है, जबकि दुकान का असली आवंटी कोई दूसरा है. इसे भी पढ़े :  गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-awareness-chariot-left-to-make-people-aware-of-cyber-crime/">गिरिडीह

: साइबर अपराध के प्रति लोगों को सचेत करने के लिए जागरुकता रथ रवाना

दुकान को किराए पर देना नियमों का उल्लंघन

विदित हो कि जिन लोगों ने सैरात बाजार की दुकानों को किराए पर दिया गया है, प्रशासन उनकी सूची तैयार करेगा. सूची तैयार होने के बाद इन पर कार्रवाई की जाएगी. क्योंकि प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार दुकान को दूसरों को किराए पर देना नियमों का उल्लंघन है. इस एसओपी में यह बात रहेगी कि जो दुकानदार खुद दुकान नहीं चलाना चाहते, वह दुकान सरेंडर कर दें. उनकी जगह दुकान किसी अन्य जरूरतमंद को आवंटित की जाएगी. इसे भी पढ़े :  चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-two-people-including-a-woman-injured-in-two-separate-road-accidents/">चाईबासा

: दो अलग सड़क हादसों में एक महिला समेत दो लोग घायल
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही