Search

 
 
 

जमशेदपुर : ट्रेड लाइसेंस का रिनुअल नहीं कराने वाले 600 दुकानदारों पर होगी कार्रवाई

 
Jamshesdpur (Mujtaba Haider Rizvi) : मानगो में अब तक 600 दुकानदारों ने ट्रेड लाइसेंस का रिनुअल नहीं कराया है. इसे लेकर मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहायक काफी नाराज हैं. उन्होंने नगर प्रबंधक को निर्देश दिया है कि ट्रेड लाइसेंस का रिनुअल नहीं कराने वाले इन 600 दुकानदारों के खिलाफ 31 जुलाई के बाद कार्रवाई की जाए. यह निर्देश कार्यपालक पदाधिकारी ने एक बुधवार को आयोजित बैठक में दिए. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-the-condition-of-the-tribal-hostel-of-ishwar-pathak-high-school-is-dilapidated-in-the-name-of-repair-is-being-done/">मनोहरपुर

: ईश्वर पाठक हाईस्कूल के आदिवासी छात्रावास की हालत जर्जर, मरम्मती के नाम पर हो रही खानापूर्ति

31 जुलाई के बाद होगी कार्रवाई

नगर निगम 31 जुलाई तक इंतजार करेगा. इनमें से जो दुकानदार ट्रेड लाइसेंस के लिए आवेदन दे देंगे. उनको छोड़कर बाकी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी. साथ ही कार्यपालक पदाधिकारी ने मानगो इलाके की सभी दुकानों और प्रतिष्ठानों में अभियान चलाकर ट्रेड लाइसेंस की जांच करने का निर्देश दिया है. तीन जोन बनाकर ट्रेड लाइसेंस की जांच की जाएगी. जोन नंबर एक में ओल्ड पुरुलिया रोड और न्यू पुरुलिया रोड को रखा गया है. जोन दो में मानगो चौक, डिमना रोड और एमजीएम मेडिकल कॉलेज तक का इलाका है और जोन नंबर 3 में पारडीह चौक से बालिगुमा पेट्रोल पंप तक का क्षेत्र है। इस बैठक पर में नगर प्रबंधक निशांत कुमार, दिनेश्वर यादव, राहुल कुमार, कनीय अभियंता सुबोध कुमार, लेखापाल विजय तिवारी आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही