Search

 
 
 

जमशेदपुर : झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन की तदर्थ समिति का हुआ गठन

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन की जमशेदपुर जिला इकाई की तदर्थ समिति का आज गठन किया गया. जिसमें राकेश कुमार यादव को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी गई.हालांकि एसोसिएशन के अध्यक्ष हरेकृष्ण सिंह बरकरार हैं. इसके अलावे बबन राय, रमेश प्रसाद, सुपाई टुडू एवं योगेंद्र शर्मा को उपाध्यक्ष, सुदर्शन प्रसाद को सचिव बनाया गया. जबकि उप सचिव की जिम्मेवारी दीपक प्रताप सिंह, सामु हांसदा, अरूण कुमार एवं नवीन कुमार को सौंपी गई. इसी तरह संगठन सचिव के रुप में बालेश्वर सिंह, श्रवण कुमार एवं मनोज कुमार मिश्रा रखा गया. कार्यालय सचिव ओमप्रकाश सिंह को बनाया गया. जबकि कोषाध्यक्ष की जिम्मेवारी पंकज कुमार झा को दी गई. एसोसिएशन के प्रवक्ता बिपीन प्रताप सिंह बनाए गए. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-100th-year-of-ramlila-staging-preparations-begin-for-the-grand-event/">जमशेदपुर

: रामलीला मंचन का 100वां वर्ष, भव्य आयोजन को लेकर तैयारी शुरू

डीसी से मिलकर रखेंगे अपनी बातें

तदर्थ समिति गठन के समय मौजूद एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रवि मुखर्जी ने कहा कि जिले के होमगार्ड्स की समस्याओं के समाधान तथा कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने के लिए जल्द एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल डीसी समेत वरीय पदाधिकारियों से मिलकर अपनी बातें रखेगा. तदर्थ समिति की कार्यकारिणी में सात सदस्यों को शामिल किया गया. जिसमें रामनारायण दुबे, राज करण कुमार सिंह, बुधू मुर्मू, राकेश पांडेय, शंभू मार्डी, अमित कुमार एवं ज्वाला प्रसाद शुक्ला शामिल हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-state-general-secretary-of-ex-servicemen-service-council-sushil-singh-was-relieved-by-the-central-executive/">जमशेदपुर

: पूर्व सैनिक सेवा परिषद के प्रदेश महासचिव सुशील सिंह को केंद्रीय कार्यकारिणी ने किया पदमुक्त
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही