Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : टेल्को में नशेड़ी गैंग ने वेली व्यू स्कूल के 9वीं के छात्र पर किया हमला

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : शहर में नशा करने वाले गैंग का आतंक एक बार फिर से बढ़ने लगा है. बुधवार को टेल्को थाना क्षेत्र के खड़ंगाझाड़ स्थित वेली व्यू स्कूल के 9वीं कक्षा के छात्र अक्षत मिश्रा पर दिन के 11 बजे इस कारण से हमला कर दिया गया क्योंकि वह नशे का सेवन नहीं करता था. नशेड़ी गैंग को वह रुपये देने का भी विरोध करता था. योजना बनाकर गैंग के लड़के बुधवार को कड़ा, बैट और डंडा लेकर स्कूल के पास पहुंचे थे और छात्र के पहुंचते ही उसपर हमला बोल दिया. घटना के बाद छात्र को इलाज के लिये एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/pffk-jamshedpur-son-kills-father-in-patamda-farming-puja-dispute-daughter-in-law-also-nominated/">जमशेदपुर

: पटमदा में खेती पूजा विवाद में बेटे ने की पिता की हत्या, बहू भी नामजद

इसे बनाया गया है आरोपी

मामले में आरोपी आकाश, गौरव गोस्वामी, आवेश खान, कैफ खान, मनीष और राहूल को बनाया गया है. छात्र अक्षत का कहना है कि वह स्कूल से अभी बाहर निकला ही था कि उसपर सभी ने पीछे से हमला कर दिया. इसके पहले गैंग के लोगों ने उसे नशा का सेवन करने के लिये कहा था. नशा का सेवन नहीं करने पर गैंग के लड़के उससे रुपये वसूल किया करते थे.

जोमेटो से आर्डर करने और रुपये नहीं देने में भी हैं ये माहिर

नशेड़ी गैंग के बारे में छात्र का कहना है कि वे लोग जोमेटो और स्वीग्गी से खाना का आर्डर करते हैं और रुपये मांगने पर कर्मचारी के साथ मारपीट करना इनके लिये आम बात है. अक्षत ने सारी बातों की जानकारी टेल्को पुलिस को भी दे दी है. घटना के बाद अक्षत के परिवार के लोग खासा परेशान हैं. अभिभावकों ने भी ऐसे गैंग के खिलाफ अविलंब कार्रवाई करने की मांग की है. वहीं टेल्को पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. इसे भी पढ़ें: ">https://lagatar.in/jamshedpur-neighbor-beat-up-kanis-earring-in-kadma-counter-case/">

 जमशेदपुर : कदमा में पड़ोसी ने मारपीट कर कान की बाली छीनी, काउंटर केस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही