Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : जिला बार एसोसिएशन की एडहॉक कमेटी ने दिया इस्तीफा

Jamshedpur (Rohit Kumar) : जिला बार एसोसिएशन की एडहॉक कमेटी के सभी पदाधिकारियों ने शनिवार को सामुहिक रुप से इस्तीफा दे दिया है. इसका मुख्य कारण एडहॉक कमेटी द्वारा लिए गए निर्णय को कई अधिवक्ताओं द्वारा समर्थन नहीं करना बताया जा रहा है. पदाधिकारियों ने अपना इस्तीफा बार काउंसिल ऑफ झारखंड को भेज दिया है. इसकी एक प्रतिलिपी प्रधान जिला जज को भी दे दी गई है. इस कमेटी में तापस कुमार मित्रा, लाला अजीत अंबष्टा, त्रिलोकीनाथ ओझा और जयप्रकाश शामिल थे. एडहॉक कमेटी के पदाधिकारी लाला अजित अंबष्टा ने बताया कि बीते दिनों अधिवक्ता चंदन कुमार चौबे को पुलिस ने हथकड़ी लगाकर जेल भेजा था. इसी के विरोध में अधिवक्ताओं ने विरोध करते हुए कार्य बहिष्कार किया था. इसको लेकर एसएसपी से भी मुलाकात की गई थी. कार्रवाई के आश्वासन के बाद शनिवार से आंदोलन को वापस ले लिया गया था. बावजूद इसके कुछ अधिवक्ता आंदोलन को जारी रखना चाहते थे. इसी को लेकर कमेटी ने इस्तीफा दिया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-demand-for-change-in-school-timings-in-view-of-summer/">जमशेदपुर

: गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में परिवर्तन की मांग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही