Search

 
 
 

जमशेदपुर : सरस्वती विद्या मंदिर बागबेड़ा की अदिति 97% अंक लाकर बनी स्कूल टॉपर

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : मंगलवार को जैक बोर्ड की 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है. इसमें सरस्वती विद्या मंदिर, बागबेड़ा की अदिति कुमारी ने 97% अंक लाकर विद्यालय की टॉपर बनी. आदिति की इस उपलब्धि पर स्कूल गौरवान्वित हुआ है. वहीं अदिति के माता- पिता और मुहल्ले के लोगों में खुशी है. अदिति के पिता उमेश पांडे जुगसलाई एमई स्कूल रोड में रहते हैं. वे एफएमसीजी प्रोडक्ट की सप्लाई का कार्य करते हैं. माता सरिता देवी गृहणी हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ajsu-workers-celebrated-sudesh-mahtos-birthday/">जमशेदपुर

: आजसू कार्यकर्ताओं ने मनाया सुदेश महतो का जन्मदिन

आईएएस बनना चाहती है अदिति

अदिति प्रारंभ से ही मेधावी छात्रा रही है. वह आगे चलकर आईएएस बनना चाहती है. उल्लेखनीय है कि सरस्वती विद्या मंदिर, बागबेड़ा में इस वर्ष कुल 104 विद्यार्थियों ने मैट्रिक की परीक्षा दी थी, जिसमें 102 प्रथम श्रेणी से और शेष दो द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं. विद्यालय परिवार ने सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही