Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : आदिवासी एकता मंच ने की पुस्तकालय सह अध्ययन केंद्र की शुरुआत

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : आदिवासी एकता मंच द्वारा पहला पुस्तकालय सह अध्ययन केंद्र की शुरुआत सोमवार को बेकोपलासबनी पंचायत अंतर्गत डालापानी एवं पलासबनी गांव में किया गया. पुस्तकालय सह अध्ययन केंद्र का उद्घाटन गांव के ही माझी बाबा एवं वार्ड सदस्य द्वारा किया गया. मौके पर मंच के अध्यक्ष दीनबंधु भूमिज ने कहा कि डिमना से लेकर नारगा तक आठ पंचायत है. यह क्षेत्र आदिवासी बहुल है और इस क्षेत्र यह पहला पुस्तकालय सह अध्ययन केंद्र है. इस अध्ययन केंद्र में फिलहाल नवोदय, नेतरहाट, सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, इन्दिरा गांधी आवासीय विद्यालय, सैनिक स्कूल की तैयारी करवाई जाएगी. गांव के शिक्षित युवा ही शिक्षक के रूप में बच्चों को पढ़ाएंगे. प्रत्येक सप्ताह टेस्ट लिया जाएगा. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-monthly-review-meeting-of-district-water-and-sanitation-committee-organized/">चाईबासा

: जिला जल एवं स्वच्छता समिति की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित

समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कटिबद्ध है मंच

आदिवासी एकता मंच ने यह महसूस किया की इस क्षेत्र के आदिवासी समाज के छात्र-छात्राएं बहुत कम संख्या में सरकारी प्रतियोगिता परीक्षाओं में शामिल होती है. उन्हें प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए तैयारी करवाई जाएगी. समाज के बहुत सारे छात्र-छात्राओं की किताब कॉपी के अभाव के कारण पढ़ाई अधूरा ही छोड़ देते हैं. ऐसे विद्यार्थियों को मंच द्वारा सहयोग कर उनकी पढ़नें की इच्छा को पूर्ण किया जाएगा. मंच समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कटिबद्ध है. यही कारण है कि मंच ने पुस्तकालय सह अध्ययन केंद्र खोलने का निर्णय लिया है. आने वाले दिनों में मंच हर पंचायत में एक-एक पुस्तकालय सह अध्ययन केंद्र खोलने का प्रयास करेगा. उद्घाटन कार्यक्रम में सचिव छोटू सोरेन सक्रिय सदस्य अर्जुन सोरेन, सुनील हेंब्रम, सुनीता टुडू, सालगे टुडू, माधो मुर्मू, राजाराम मुर्मू, जैकब किस्कू, सुखलाल टुडू, पन्नालाल सोरेन, लक्ष्मण हेंब्रम, सतीश सिंह, विजय सोय के साथ-साथ दोनों गांव के ग्रामीण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही