Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : आदिवासी हो समाज ने पारंपरिक पूजा स्थल पर लगाया बोर्ड

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : आदिवासी हो समाज द्वारा रविवार को अपनी आदिम सभ्यता और संस्कृति के संरक्षण एवं मजबूती को लेकर गुडरूबासा ग्राम सभा के तत्वावधान में पूजा स्थल पर जाहेरा पूजा स्थल का बोर्ड लगाया गया. इस अवसर पर हो समाज के पुजारी (दियूरी) रेंगों सुंडी और सदस्य संजय समद भी शामिल हुए. मौके पर पुजारी (दियूरी) रेंगों सुंडी ने ग्राम वासियों को उसकी महत्ता के बारे बताकर जागरूक किया. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-islamic-quiz-competition-organized-by-saf-welfare-society/">चक्रधरपुर

: सफ वेलफेयर सोसाइटी की ओर से इस्लामिक क्विज प्रतियोगिता आयोजित

आधुनिकता की अंधी दौड़ में आदिवासी सभ्यता हो रही है कमजोर

उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि आधुनिकता और शहरीकरण की अंधी दौड़ में हमारी बहुत ही उन्नत आदिवासी सभ्यता और संस्कृति धीरे-धीरे कमजोर हो रही है जो चिंता का विषय है. इसे संरक्षित करने के लिए आदिवासी युवा वर्ग को आगे आना होगा. इस कार्य को आगे बढ़ाने के लिए हमारे युवाओं को ज्यादा से ज्यादा संख्या में शिक्षित एवं जागरूक हो कर आगे आना होगा. ताकि आने वाली पीढ़ी को हमारी पुरानी सभ्यता संस्कृति की सही जानकारी मिल सके. इस अवसर पर मुख्य रूप से दीपक सुंडी, शिव नाथ दास, आकाश पूर्ति, समद मंगल मेलगांडी, विष्णु हेंब्रम, आकाश बोदरा, दुर्गा सहित काफी संख्या में गुडरूबासा ग्राम की महिलाएं और पुरुष शामिल उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही