Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : आदिवासी सेंगेल ने ओलचिकी के जनक पंडित रघुनाथ मुर्मू की जटाझोपड़ी में जयंती मनायी

Jamshedpur (Sunil Pandey) : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के जटाझोपड़ी में शुक्रवार को सेंगेल की ओर से ओलचिकी लिपि के जनक गुरू गोमके रघुनाथ मुर्मू की जयंती मनायी गई. जयंती समारोह की अध्यक्षता जटाझोपड़ी ग्राम के सेंगेल माझी डा.सोमाय सोरेन ने की. मौके पर कोल्हान जोन के सेंगेल परगना कुनूराम बास्के ने ओल गुरु रघुनाथ मुर्मू के फोटो चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सेंगेल दिशोम परगना सोनाराम सोरेन ने कहा कि पं.रघुनाथ मुर्मू ने संताली भाषा की लिपि "ओलचिकी" का अविष्कार किया. आज उसी संताली भाषा झारखंड में मान सम्मान नहीं मिल रहा है.इससे साबित होता है कि झारखंड के मुखिया हेमंत सोरेन संताली के हितैषी नहीं बल्कि विरोधी हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mla-inaugurated-100-kva-transformer-in-east-ghodabandha-panchayat/">जमशेदपुर

: पूर्वी घोड़ाबांधा पंचायत में 100 केवीए के ट्रांसफार्मर का विधायक ने किया उद्घाटन.

आठवीं अनुसूची में शामिल है संताली

सोनाराम सोरेन ने बताया कि संताली को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने के लिए पूर्व सांसद सालखन मुर्मू ने लगातार आंदोलन किया. सांसद रहते संसद में उन्होंने कई बार इस मांग को उठाया. जिसके बाद भारत सरकार ने 22 दिसंबर 2003 को संताली को आठवी अनुसूची में शामिल किया. पूर्वी सिंहभूम सेंगेल परगना जुनियर मुर्मू ने कहा कि संताली भाषा झारखंड में प्रथम राजभाषा बनेगा, पठन-पाठन होगा तभी इसका लाभ मिलेगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-35-people-donated-blood-on-the-birth-anniversary-of-pandit-raghunath-murmu-in-deoghar/">जमशेदपुर

: देवघर में पंडित रघुनाथ मुर्मू की जयंती पर 35 लोगों ने किया रक्तदान

समाज को नशामुक्त बनाना जरूरी- सीताराम मांझी

कोल्हान जोन सेंगेल अध्यक्ष सीताराम माझी ने कहा कि आज संताल व आदिवासी समाज वंशपरंपरा अनपढ़-पियक्कड माझी- परगना का सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक गुलाम बना है. इससे आजादी के लिये सेंगेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद सालखन मुर्मू के आहवान पर आगामी 30 जून 2023 को बिग्रेड परेड मैदान, कोलकाता में "विश्व सरना धर्म कोड" जनसभा का आयोजन किया गया है. उन्होंने उपस्थित लोगों से उक्त जनसभा में शामिल होने की अपील की. कार्यक्रम में केन्द्रीय सेंगेल संयोजक बिमो मुर्मू, मंगल आल्डा, चांदमनि आल्डा, मालती बास्के, ममता टुडू, टी.माझी, सुखलाल मुर्मू, अमित मुर्मू, आदि शामिल थे. अंत में धन्यवाद ज्ञापन सेंगेल अध्यक्ष मंगल पाड़ेया ने किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-preparations-for-khalsa-fateh-march-on-may-7-in-full-swing-list-of-jathas-released/">जमशेदपुर

: 7 मई को निकलने वाले खालसा फतेह मार्च की तैयारी जोरों पर, जत्थों की सूची जारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही