Search

 
 
 

जमशेदपुर : विश्व सरना धर्मकोड जनसभा के लिए जन जागरण अभियान चला रहा आदिवासी सेंगेल

 
Jamshedpur ( Sunil Pandey) : आदिवासी सेंगेल अभियान की ओर से मंगलवार को करनडीह क्षेत्र की पांच आदिवासी बस्तियों में अलग-अलग बैठकें आयोजित की गई. सभी बैठकों में राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद सालखन मुर्मू मौजूद रहे. बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 30 जून को कोलकाता में प्रस्तावित विश्व सरना धर्मकोड जनसभा को सफल बनाना है. इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद ने लोगों से जनसभा में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेने की अपील की. साथ आदिवासी रिति रिवाज, सभ्यता संस्कृति की आड़ में दोहन करने वाले समाज के लोगों से सावधान किया. उन्होंने कहा कि जब तक सभी जागरूक नहीं होंगे. इसी तरह सभी का शोषण एवं दोहन होते रहेगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-operator-upset-over-administrative-order-to-close-27-ultrasound-centers-of-the-city/">जमशेदपुर

: शहर के 27 अल्ट्रासाउंड सेंटर बंद किए जाने के प्रशासनिक आदेश पर विफरे संचालक

प्रत्येक गांव में सेंगेल माझी-पारगना की नियुक्ति जरूरी- सोनाराम सोरेन

बैठक को संबोधित करते हुए सेंगेल दिशोम पारगना सोनाराम सोरेन ने कहा जब तक गांव-समाज में अनपढ़, पियक्कड़, संविधान एवं कानून विरोधी माझी परगना, मानकी मुंडा आदि रहेंगे आदिवासी समाज एकजुट होकर कभी आगे नहीं बढ़ सकता है. अतः प्रत्येक गांव समाज में सेंगेल माझी- पारगना आदि की नियुक्ति अनिवार्य है. मंगलवार को करनडीह ग्राम सेंटर सेंगेल इंचार्ज सीतामनी हांसदा, सरजोमटोला टोला सेंगेल माझी सरफा हांसदा, किनूटोला टोला सेंगेल माझी यमुना किस्कू को नियुक्ति किया गया. बैठक में केन्द्रीय संयोजक सुमित्रा मुर्मू, बिरसा मुर्मू, बिमो मुर्मू, करनडीह ग्राम सेंगेल माझी अर्जुन मुर्मू, पूवी` सिंहभूम सेंगेल परगना जुनियर मुर्मू, सुमिता मुर्मू, मंगल आल्डा, मनोज मुर्मू, टी. मारडी, बरसा मुर्मू,राकेश मुर्मू,किसुन हांसदा, सुधीर सोरेन आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-72-hour-akhand-harinam-sankirtan-at-shankosai-hari-temple-from-april-26-kalash-yatra-taken-out/">जमशेदपुर

: शंकोसाई हरि मंदिर में 72 घंटे का अखंड हरिनाम संकीर्तन 26 अप्रैल से, निकाली गई कलश यात्रा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही