Search

 
 
 

जमशेदपुर : सोमवार को भारत बंद को लेकर प्रशासन अलर्ट, जिले में तैनात किए गए मजिस्ट्रेट

 
Jamshedpur : (SUNIL PANDEY) केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना का विरोध अब देशव्यापी हो गया है. इससे जमशेदपुर भी अछूता नहीं है. रविवार को झारखंड बंद के बाद सोमवार को भारत बंद का आह्वान किया गया है. हाल की हिंसक घटनाओं को देखते हुए पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है. डीसी विजया जाधव ने पूरे जिले में संवेदनशील एवं अति संवेदनशील जगहों के अलावे हर चौक-चौराहे पर पुलिस बल के साथ 55 दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति का आदेश जारी कर दिया है. दूसरी ओर राज्य सरकार के निर्देश के बाद शिक्षा विभाग की ओर से कल सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों को एहतियात के तौर पर बंद रखने का आदेश दिया गया. इसे भी पढ़ें : छात्र">https://lagatar.in/india-bandh-of-student-organizations-monday-will-be-a-holiday-in-schools/">छात्र

संगठनों का भारत बंदः सोमवार को स्कूलों में रहेगी छुट्टी !

नौ सुपर जोनल दंडाधिकारी रहेंगे तैनात

भारत बंद को देखते हुए उपायुक्त ने वरीय प्रशासनिक पदाधिकारियों को सुपर जोनल दंडाधिकारी के रुप में प्रतिनियुक्त किया है. जो संवेदनशील जगहों पर मौजूद रहकर विधि व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करेंगे. घाटशिला अनुमंडल क्षेत्र के लिए एसडीओ सत्यवीर रजक, जादूगोड़ा, पोटका एवं कोवाली थाना क्षेत्र के लिए जिला उद्यान पदाधिकारी मिथिलेश कालिंदी, मुसाबनी, डूमरिया एवं गुड़ाबांधा थाना क्षेत्र के लिए कार्यपालक दंडाधिकारी जयप्रकाश करमाली को प्रतिनियुक्त किया गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bjp-objected-to-registering-a-case-against-former-bjp-district-president/">जमशेदपुर

: पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष पर केस दर्ज करने पर भाजपा ने जताई आपत्ति

शहरी क्षेत्र पर रहेगी विशेष नजर

सुपर जोनल दंडाधिकारियों को बंद के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने में समन्वय के साथ काम करने के लिए कहा गया है. बागबेड़ा, परसूडीह, जुगसलाई, सुन्दरनगर एवं टाटानगर रेलवे स्टेशन के लिए डीटीओ दिनेश रंजन, मानगो क्षेत्र के लिए डीसीएलआर रवींद्र गागराई, साकची, बिष्टुपुर तथा कदमा सोनारी क्षेत्र के लिए डीएसओ राजीव रंजन, सिदगोड़ा, गोलमुरी, टेल्को, बिरसानगर, गोविन्दपुर एवं बर्मामाइंस के लिए जिला खनन पदाधिकारी एवं सीसीआर में रिजर्व दंडाधिकारी के रुप में शमीम महमद, सावना मिंज, संतोष टोप्पो एवं रविरंजन को प्रतिनियुक्त किया गया गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-inauguration-of-the-second-office-of-banga-bandhu-sanstha-in-dimna-road/">जमशेदपुर

: 21 जून को एग्रिको के ट्रांसपोर्ट मैदान में आयोजित होगा योग महोत्सव
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही