Jamshedpur (Ratan Singh) : दुर्गा पूजा के उल्लास में खलल न पड़े इसे लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है. सभी पूजा पंडालों में दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को तैनात किया गया है. वहीं उपायुक्त-एसएसपी खुद इसकी मॉनिटरिंग कर रहे है. कंट्रोल रूम से पूरे शहर पर नजर रखी जा रही है. विशेष तौर पर ट्रैफिक जाम न हो इसके लेकर पुलिस ने अलग से रूट तैयार किया है. संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी बरती जा रही है. उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने बताया कि पूजा के सफल संचालन को लेकर सरकार के द्वारा जारी दिशा-निर्देश के आलोक में सभी जगह पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी को प्रतिनियुक्त किया गया है. पूजा में ट्रैफिक कंट्रोल के लिए जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है और ड्राप गेट बनाये गए है. कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय है. लगातार पेट्राेलिंग पार्टी गश्त कर रही है. एनडीआरएफ और रैफ को अलर्ट पर रखा गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-samriddhi-shared-happiness-with-the-children-of-tangerine-school-provided-nutritious-food/">जमशेदपुर
: समृद्धि ने टांगराईन स्कूल के बच्चों के साथ बांटी खुशियां, कराया पौष्टिक भोजन
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/DC-1-1.jpg"
alt="" width="600" height="400" /> उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री[/caption] उन्होंने बताया कि विशेष कर अष्टमी और नवमी पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है, जिसे देखते हुए पूजा समितियों के साथ लगातार जिला प्रशासन और पुलिस संपर्क में है. विजय दशमी पर प्रतिमा विसर्जन के दिन सभी पदाधिकारियों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है. पूजा समितियों को तय रूट से ही विसर्जन जुलूस निकालने को कहा गया है. विसर्जन जुलूस में पुलिस बल तैनात रहेंगे. किसी भी इलाके में बिजली के झूलते तार न हो इसे सुनिश्चित करने को कहा गया है. ग्रामीण से लेकर शहरी इलाकों में पूजा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो इसे लेकर दंडाधिकारी से लेकर पुलिस बल पूरी मुस्तैदी से लगे हुए है. [wpse_comments_template]
: समृद्धि ने टांगराईन स्कूल के बच्चों के साथ बांटी खुशियां, कराया पौष्टिक भोजन
शांतिपूर्ण ढंग से पूजा संपन्न कराने का निर्देश
[caption id="attachment_788476" align="aligncenter" width="600"]alt="" width="600" height="400" /> उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री[/caption] उन्होंने बताया कि विशेष कर अष्टमी और नवमी पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है, जिसे देखते हुए पूजा समितियों के साथ लगातार जिला प्रशासन और पुलिस संपर्क में है. विजय दशमी पर प्रतिमा विसर्जन के दिन सभी पदाधिकारियों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है. पूजा समितियों को तय रूट से ही विसर्जन जुलूस निकालने को कहा गया है. विसर्जन जुलूस में पुलिस बल तैनात रहेंगे. किसी भी इलाके में बिजली के झूलते तार न हो इसे सुनिश्चित करने को कहा गया है. ग्रामीण से लेकर शहरी इलाकों में पूजा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो इसे लेकर दंडाधिकारी से लेकर पुलिस बल पूरी मुस्तैदी से लगे हुए है. [wpse_comments_template]
Leave a Comment