Search

Jamshedpur : आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराने में जुटा प्रशासन

  • शिकायत के 100 मिनट के अंदर होगी कार्रवाई: उपायुक्त
  • आम लोगों के लिए सी-विजिल एप शिकायत पोर्टल जारी
Jamshedpur (Sunil Pandey) : विधानसभा चुनाव को प्रभावित करने की हर गतिविधि पर प्रशासन कड़ाई से नजर रख रहा है. निर्वाचन आयोग के निर्देश पर आम लोगों के लिए सी-विजिल एप (शिकायत पोर्टल) जारी किया गया है. जिस पर मतदाता चुनाव प्रभावित करने वाली हर गतिविधि की शिकायत कर सकते हैं. उपायुक्त अनन्य मित्तल ने बताया कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने में आम लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका है. इसलिए आयोग चुनाव प्रक्रिया में आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए शिकायत पोर्टल लांच किया है. उपायुक्त ने बताया कि सी-विजिल एप के माध्यम से आम नागरिक आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लघंन की शिकायत कर सकते हैं. मोबाइल के प्ले स्टोर या एप स्टोर से सी-विजिल एप डाउनलोड कर लाइव फोटो अथवा लाइव वीडियो अपलोड कर शिकायत की जा सकती है. आदर्श आचार संहिता के उल्लघंन होने पर सी-विजिल एप में अपने मोबाइल नंबर से लॉग इन कर आम नागरिक अपने शिकायत की सतत निगरानी भी कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें :  Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-bhoomipujan-performed-for-construction-of-kali-puja-pandal/">Adityapur

: काली पूजा पंडाल निर्माण का किया भूमिपूजन

शिकायतकर्ता की पहचान नहीं होगी उजागर

सी-विजिल एप पर शिकायत करने के लिए नाम व मोबाइल नंबर देने की कोई बाध्यता नहीं है, परन्तु अगर शिकायतकर्ता अपना नाम व मोबाइल नम्बर देते हैं तो शिकायतकर्ता सी-विजिल एप के माध्यम से अपनी शिकायत की निगरानी भी कर सकते हैं. अगर शिकायतकर्ता द्वारा अपना नाम एवं मोबाइल नम्बर दिया जाता है तो भी यह सार्वजनिक नहीं हो सकता है. चुनाव आयोग ने मतदाताओं से अपील की है कि वे बेखौफ होकर आयोग के "आंख नाक कान" बनकर सजक मतदाता की भूमिका निभायें. इसे भी पढ़ें :  Chaibasa">https://lagatar.in/chaibasa-student-club-defeated-devendra-majhi-cricket-club/">Chaibasa

: स्टूडेंट क्लब ने देवेंद्र माझी क्रिकेट क्लब को हराया

उड़नदस्ता टीम स्थल पर पहुंचकर करेगी जांच

शिकायत को निष्पादित करने की समयावधि 100 मिनट है. आम नागरिक द्वारा शिकायत दर्ज होने पर रिटर्निंग आफिसर अपने नजदीक उड़नदस्ता टीम (एफएसटी) को शिकायत स्थल पर भेजकर उसकी पुष्टि करवाएंगे. शिकायत की प्राथमिक तौर पर पुष्टि के बाद रिटर्निंग आफिसर के पोर्टल पर भेजा जाता है तथा रिटर्निंग आफिसर द्वारा शिकायत के का त्वरित निपटारा करते हुए निर्णय लिया जाता है. इसे भी पढ़ें :  Chakradharpur">https://lagatar.in/chakradharpur-8-bells-stolen-by-breaking-the-lock-of-mata-kansara-temple-of-nakti/">Chakradharpur

: नकटी के माता कंसरा मंदिर में ताला तोड़कर 8 घंटी की चोरी

इस तरह की शिकायत करा सकेंगे दर्ज

आम तौर पर सी-विजिल एप में धनराशि वितरण, गिफ्ट, कूपन वितरण, शराब वितरण, पैसा बांटने के लिए कूपन का वितरण, महिलाओं को साड़ी बांटने सहित अन्य प्रकार से प्रलोभन देने की शिकायत की जा सकती है, बिना अनुमति पोस्टर, बैनर लगाना, बिना अनुमति बैठक करना, बिना अनुमति के प्रचार में गाड़ी लगाना, धार्मिक तथा उन्मादी भाषणबाजी देकर मतदाताओं को लुभाने या डराने की भी शिकायतें की जा सकती हैं. इसे भी पढ़ें :  लातेहार:">https://lagatar.in/voter-awareness-chariot-flagged-off/">लातेहार:

उपायुक्त ने मतदाता जागरूकता रथ को किया रवाना 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp