- आज तक बैठक संपन्न कर रिपोर्ट सौंपने का डीसी ने दिया निर्देश
: एडीबी ग्रुप ने जीता एचएलएम ट्रॉफी सीजन 3 का खिताब उपायुक्त ने सभी कोषांगों के पदाधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्वाचन कार्य की शुचिता, निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाये रखने के लिए जरूरी है कि प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं कर्मी अपने दायित्वों को अच्छी तरह से समझ लें. उन्होंने सभी कोषांगों को निर्वाचन आयोग के गाइडलाइन के अनुरूप कार्ययोजना तैयार करने तथा उसके सफलतापूर्वक क्रियान्वयन का निर्देश दिया. कहा कि निर्वाचन के कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी. बैठक में पीडी आईटीडीए दीपांकर चौधरी, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अनिकेत सचान, उप नगर आयुक्त जेएनएसी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, एलआरडीसी, जिला सहकारिता पदाधिकारी समेत सभी संबंधित पदाधिकारी बैठक में उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-elephant-rajnis-15th-birthday-celebrated-pomp/">Jamshedpur
: धूमधाम से मना हथिनी रजनी का 15वां जन्म दिन
एक-एक मतदाता को मताधिकार पर जागरूक करें : डीसी
मतदाता जागरुकता पर विशेष बल देते हुए उपायुक्त ने कहा कि स्वीप कोषांग व्यापक स्तर पर जागरुकता कार्यक्रम संचालित करें ताकि एक-एक मतदाता को मताधिकार के प्रयोग को लेकर जागरूक किया जा सके. वहीं कार्मिक कोषांग को त्रुटिरहित शुद्ध सूची तैयार करने, प्रशिक्षण कोषांग को अंतिम रूप से प्रशिक्षण कैलेंडर तैयार कर कर्मियों को समय पर प्रशिक्षण देने, ईवीएम कोषांग को प्रशिक्षण कार्य के लिए उपयोग होने वाले ईवीएम का आकलन कर उपलब्ध कराने, विधानसभावार तैयार किये जाने वाले डिस्पैच सेंटर पर निर्धारित एसओपी के अनुरूप सभी व्यवस्था किए जाने, निर्वाचन के दिन बूथ पर प्रयुक्त होने वाली सभी सामग्रियों की वास्तविक संख्या के आधार पर उपलब्धता सुनिश्चित कराने, वाहन कोषांग को वाहनों की आवश्यकता के अनुरूप उपलब्धता सुनिश्चित कराने, सोशल मीडिया पर गहन निगरानी रखे जाने समेत निर्वाचन कार्य के सफल संपादन को लेकर अन्य महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिया गया. इसे भी पढ़ें : Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-protest-in-noamundi-against-drinking-water-scam/">Kiriburu: पेयजल घोटाला के विरोध में नोवामुंडी में धरना-प्रदर्शन [wpse_comments_template]
Leave a Comment